{"_id":"5e35c2ff8ebc3e4ad74f85b3","slug":"enthusiasm-over-budget-eyesight-sonbhadra-news-vns5082243102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट को लेकर बना रहा उत्साह, घंटों नजरें गड़ाए रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट को लेकर बना रहा उत्साह, घंटों नजरें गड़ाए रहे लोग
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में आम बजट पर चर्चा करती महिलाएं।
सोनभद्र/दुद्धी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे बजट को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना रहा। इसकी पल-पल की खबर जानने के लिए लोग घंटों टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहे। बजट के बारे में आपसी प्रतिक्रिया देने का दौर भी देर शाम तक जारी रहा।
जैसे ही वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया लोगों की नजरें टीवी पर जम गईं। जैसे-जैसे बजट का एक-एक अंश पूरा होता गया उत्सुकता बढ़ती रही। बजट के आखिरी लाइन तक में बजट में क्या खास होगा? इसको लेकर लोग एक दूसरे से बतकही में उलझे रहे। आय के टैक्स स्लैब में बदलाव से जहां उच्च-मध्यम परिवार के लोगों के चेहरे पर सुकून के भाव रहे। वहीं नए रोजगार सृजन की कोई खास घोषणा न होने से बेरोजगारों में मायूसी छाई रही। कामर्शियल गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 225 रुपये तक बढ़ोतरी से होटल-ढाबा संचालकों में तनाव की स्थिति रही। उनकी राय थी कि इसके चलते होटलों-ढाबों में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और मिठाइयों की कीमत बढ़ जाएगी।
नौ हजार किमी के राजपथ निर्माण के लिए प्रस्ताव से देश में सड़कों का जाल बढ़ेगा, इसको लेकर लोग आपस में सराहना करते रहे। बीस लाख किसानों को दिया जाने वाला सोलर पंप से कृषि में उन्नति की उम्मीद जताई। जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए कृषि रेल चलवाये जाने का प्रस्ताव किसानों के चेहरे की रंगत बढ़ाने वाला रहा। प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर 150 नई ट्रेनों के चलाने के प्रस्ताव पर उम्मीद जताई गई है कि इससे रेल यातायात सुगम और आरामदायक बनेगा।