{"_id":"804e3c13619f94cc1cdb7c561d4d706e","slug":"electrical-contractor-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठेकेदार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठेकेदार का फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल चेक करने और मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओें का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को छात्र नेताओं ने राबर्ट्सगंज के हर्ष नगर चौक पर बिजली विभाग के ठेकेदार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए छात्रनेता राघवेंद्र विक्रम सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि जिले में
बिजली का उत्पादन होने के बावजूद यहां के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आपूर्ति न होने से छात्रों का भविष्य और व्यापारियों का रोजगार चौपट हो रहा है।
बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार सपा सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं दे रहे हैं। अनूप सिंह और विकास सिंह ने कहा कि ठेकेदार मीटर लगाने के नाम
विज्ञापन
पर नगरवासियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। मना करने पर विवाद करने पर उतारू हो जा रहे हैं।
देवेंद्र सिंह और विक्रांत सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की शह पर ठेकेदार अवैध वसूली कर रहे हैं।
एक्सईएन द्वारा ठेकेदारों की मनमानी नहीं रोकी गई तो नगरवासी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अंकित सिंह, आयुष सिंह, प्रिंस केशरी, विपुल पांडेय, अफसर खां, राहुल कसेरा मौजूद रहे।