फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electors will be behind bars - DM

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले होंगे सलाखों के पीछे- डीएम

Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electors will be behind bars - DM
चोपन। डीएम अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को जुगैल थाना परिसर में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने चेताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। वहीं एसपी ने चेताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर रासुका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों ने कहा कि जिस तरह पर्व मनाया जाता है, वैसे ही आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ चुनाव में भी प्रतिभाग करें। डीएम ने लोगों से पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में कहीं भी कोई समस्या आए तो स्थानीय थाने को सूचना देने की भी बात कही, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान जहरीली व अवैध शराब का वितरण कोई करता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसकी जगह सलाखों के पीछे होगी। एसपी ने शस्त्र स्थानीय थाना में जमा कराने की अपील की। डीएम ने ग्रामीणों से अपील किया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके बाद डीएम, एसपी ने संभावित दावेदारों और लोगों से संवाद किया। कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करने व चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन न देने की अपील किया। चुनाव में शराब, पैसा बांटकर या किसी प्रकार का प्रलोभन और जोर जबरदस्ती कर वोट लेने के प्रयास की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी इस भ्रम में न रहे कि वह राजनीतिक दबाव या बाहुबल से चुनाव प्रक्रिया में मनमर्जी कर लेगा ऐसा करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। दोनों अधिकारियों ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed