फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight-year-old child dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत

Fri, 04 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies after being hit by car
म्योरपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी गांव में शुक्रवार को दोपहर में कार के धक्के से घायल आठ वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी गांव निवासी संतराम का आठ वर्षीय पुत्र शोभा सड़क पार कर रहा था। इस बीच अचानक बीजपुर की तरफ जा रही कार से धक्का लग गया। इस हादसे में शोभा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उपचार के लिए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई। शोभा की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल की तरफ से मेमो भेजकर घटना की मौत की जानकारी म्योरपुर थाने की पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हादसे में बालक के मौत की सूचना अस्पताल से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed