फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors will personally reach the villages, five day health fair begins

Sonebhadra News: गांवों तक खुद पहुंचेंगे डॉक्टर, पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेला शुरू

Wed, 17 Jul 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctors will personally reach the villages, five day health fair begins
डीएम बीएन सिंह ने बुधवार को 33वें अंतरराज्यीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। सेवा समर्पण संस्थान के संयोजन में जिले की सीमा पर सुकृत से शुरू हुआ स्वास्थ्य मेला 21 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती गांवों छह सौ से अधिक कैंपों के माध्यम से ग्रामीणों का उपचार होगा।
विज्ञापन

सुरभि शोध संस्थान तपोवन गौशाला हिनौता में कार्यक्रम संयोजक डॉ. एसएन राय, डॉ. रामानंद तिवारी रहे। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से जो लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं, उनके लिए यह स्वास्थ्य कैंप बेहद कारगर साबित होंगे। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख भारत भूषण और आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान पर्यावरण के लिए पूरे क्षेत्र में 25000 से अधिक पौधे भी लगाए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन सीडीओ सौरभ गंगवार ने किया। इस मौके पर डॉ. विद्यासागर पांडेय, राकेश जैन, भारत भूषण, डॉ.पीके गोस्वामी, संकाय प्रमुख आयुर्वेद डॉ.केके द्विवेदी, डॉ. रजनी नायर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed