{"_id":"63383506b17f415c8b608f19","slug":"death-of-young-man-who-fell-in-well-while-watching-ramlila-sonbhadra-news-vns6770168100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखने के दौरान कुएं में गिरे युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला देखने के दौरान कुएं में गिरे युवक की हुई मौत
विज्ञापन
चोपन थाना अंतर्गत चिरहुली गांव में शुक्रवार की रात रामलीला देखने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। कुएं की जगत पर बैठकर वह रामलीला देख रहा था। संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भभाईच गांव निवासी रामधनी (25) चिरहुली गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रही रामलीला देखने गया था। वह परिसर के बाहर स्थित कुएं पर बैठकर रामलीला देख रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। आसपास के लोग आवाज सुनकर उसकी ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रामधनी के माता पिता की पहले ही मौत चुकी है। उसकी दो बहनें हैं। दोनों की भी शादी हो चुकी है। चोपन पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।