फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found on the bed there were injury marks on the body suspicion of murder

Sonbhadra News: चारपाई पर मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान, हत्या की आशंका, बहेराडोल गांव का मामला

Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
सार

बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में चारपाई पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Dead body found on the bed there were injury marks on the body suspicion of murder
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव चारपाई पर मिला। घर का दरवाजा खुला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान था। काफी खून भी निकला हुआ था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बहेराडोल गांव निवासी रमाशंकर खरवार (48) रविवार की रात अपने घर में सोने गया था। सुबह उसका रिश्तेदार छोटन कुमार आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था।

विज्ञापन


काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर न मिलने पर अंदर पहुंचा तो चारपाई पर रमाशंकर को मृत हाल में देखा। रमाशंकर के शरीर पर चोट के निशान थे और रक्त स्राव भी हुआ था। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी बेटी को लेकर दो दिन पहले ही अपने मायके मचबंधवा गांव में महुआ का फल (डोरी) बीनने गई थी, जबकि बेटा हैदराबाद में काम करने गया है। घर में कोई भी अन्य सदस्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेश्तेदार छोटन ने बताया कि कटहल को लेकर पास में किसी के साथ विवाद भी हुआ था। इस संबंध में बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed