फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DAV School's Gauri first in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की गौरी प्रथम

Tue, 11 Oct 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
DAV School's Gauri first in speech competition
उरमौरा स्थित डायट परिसर में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी और शिक्षक। संवाद - फोटो : SONBHADRA
जिला शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र (डायट) परिसर में मंगलवार को सप्तम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हमारे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें कई विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता गौरी पराशर डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, द्वितीय पुरस्कार सुप्रिया चौरसिया दिल्ली पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज और तृतीय पुरस्कार आयुषी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रॉबर्ट्सगंज को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार कुमारी खुशबू जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र और हिमांशु देव पांडेय डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज को मिला।
विज्ञापन

डीएम एवं सीडीओ के निर्देशन पर आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एडीएम सहदेव मिश्रा, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिलन सिंह रहे। नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह और डॉ. संतोष पाल का सहयोग रहा। आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह, जिला होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सोनी की उपस्थित रही। संचालन अभिषेक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed