फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stepmother killed in property dispute

संपत्ति के विवाद में सौतेली मां की हत्या

Sun, 14 Dec 2014 10:50 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 14 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Stepmother killed in property dispute
डोड़हर गांव में रविवार को संपत्ति के विवाद में पुत्र ने सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 मिर्जापुर जिले के बिहसड़ा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण कुशवाहा एनटीपीसी रिहंद में चालक थे। वह 30 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ यहां नौकरी करने आए थे।
विज्ञापन


यहां रहने के दौरान उन्होंने बीजपुर क्षेत्र की रहने वाली फूला देवी से दूसरी शादी रचा ली। बाद में चलकर दोनों पत्नियों में संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब लक्ष्मीनारायण ने फूला के लिए डोड़हर में अलग से मकान बनवा दिया। कुछ वर्ष पूर्व लक्ष्मीनारायण का पहली पत्नी से हुए पुत्र अशोक से भी फूला को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इससे खफा होकर लक्ष्मी डोड़हर में जाकर रहने लगे। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे अशोक अचानक डोड़हर पहुंच गया। उस समय फूला सीढ़ी के पास बैठकर बर्तन धो रही थीं।

वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही अशोक ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर कई वार कर दिए। फूला की मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान लक्ष्मी ड्यूटी पर थे। कुछ देर बाद जब उन्हें खबर मिली तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।


पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पुलिस हिरासत के मसले पर कुछ भी कहने से कतराती रही।

गौरतलब है कि लक्ष्मी को पहली पत्नी से दो पुत्र और एक पुत्री है। दूसरी पत्नी से महज एक पुत्री है। एसओ वीरेंद्र यादव के मुताबिक लक्ष्मीनारायण की तहरीर पर अशोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed