Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers at Prayagraj Junction will have access to AC lounges and cabin-style dormitories.

रेलवे : प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी एसी लाउंज और केबिन डॉरमेट्री की सुविधा

Sat, 28 Nov 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टेशन पर रिटायरिंग रूम, केबिन डॉरमेट्री और वातानुकूलित प्रतीक्षालय-सह-लाउंज विकसित करने की पहल की है। इसके लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Passengers at Prayagraj Junction will have access to AC lounges and cabin-style dormitories.
डॉरमेट्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक और आरामदायक विश्राम की सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टेशन पर रिटायरिंग रूम, केबिन डॉरमेट्री और वातानुकूलित प्रतीक्षालय-सह-लाउंज विकसित करने की पहल की है। इसके लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड में स्थित गेमिंग जोन के बगल में इन बहुउद्देशीय सुविधाओं की स्थापना, संचालन और अनुरक्षण के लिए पांच वर्ष की अवधि का टेंडर नई दिल्ली की फर्म मेसर्स ओम साईं राम एंटरप्राइजेज को आवंटित किया गया है। आवंटित क्षेत्र में अत्याधुनिक रिटायरिंग रूम और केबिन डॉरमेट्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इस सुविधा को आगामी माघ मेला-2027 से पहले यात्रियों के लिए शुरू करने की योजना है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार माघ मेले के पहले एसी लाउंज और डॉरमेट्री की सुविधा शुरू किए जाने की योजना है। शुल्क देकर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपये और संपूर्ण पांच वर्ष की लाइसेंस अवधि में करीब 1.32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed