{"_id":"6b0ac1828d119fc96505e704","slug":"drunk-driver-arrested-for-driving-passenger-vehicle-vehicle-seized-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128372-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नशे में यात्री वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नशे में यात्री वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
Sat, 28 Nov 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा पुलिस चेकपोस्ट में पुलिस ने शराब के नशे में यात्री वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। वाहन में आठ सवारियां बैठी थी जिन्हें पुलिस ने दूसरे वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दुगड्डा चेकपोस्ट पर एक यात्री वाहन को रोककर चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक संदीप सिंह निवासी रामणी, पट्टी अजमेर, तहसील कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
वाहन में पौखाल से रामणी और पुलिंडा की ओर जा रही आठ सवारियां मौजूद थी। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अन्य वाहनों से सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में यात्री वाहन चलाकर चालक आठ यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था। संवाद