Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Snake bites snake charmer he undergoes traditional faith healing for five hours  passes away

हरदोई: सपेरे को सांप ने डसा, पांच घंटा होती रही झाड़फूंक, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sat, 28 Nov 2026 05:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

Hardoi News: टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा में शनिवार सुबह सांप दिखाने के दौरान सपेरे को सांप ने डस लिया, जिसके बाद करीब पांच घंटे तक खुद व परिचित सपेरों ने झाड़फूंक की। दोपहर करीब दो बजे तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Hardoi Snake bites snake charmer he undergoes traditional faith healing for five hours  passes away
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा में सपेरे को सांप ने शनिवार सुबह लगभग नौ बजे डस लिया। लगभग पांच घंटे तक सपेरा खुद और फिर परिचित झाड़फूंक करते रहे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद भी सीएचसी के स्ट्रेचर पर परिजन उसे जिंदा करने की कोशिश में झाड़फूंक करते रहे।

विज्ञापन

मूलरूप से लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नकटौरा निवासी रामबरन (35) पिछले छह माह से अपनी बहन रामकली के घर मझारी कंचनपुरवा में परिवार समेत रहता था। रामबरन सपेरा था। साथ ही बागवानी भी करता था। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे वह मझारी कंचनपुरवा में था। इसी दौरान उसके पास एक थैली में सांप भी था। कुछ स्थानीय लोगों के कहने पर वह सांप दिखाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम
इसी बीच सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। इस पर रामबरन ने खुद ही अपनी झाड़फूंक शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद भी कोई राहत नहीं मिली, तो उसके परिचित सपेरों ने उसकी झाड़फूंक शुरू की। दोपहर लगभग दो बजे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें टड़ियावां सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने मृ़त घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं। पत्नी छह साल पहले ही उन्हें छोड़कर चली गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed