{"_id":"5b2d35d94f1c1b13358b81c4","slug":"71529689561-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा के टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवा के टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के डगा गांव के पास मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना में घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विवरण के मुताबिक माड़ा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ गांव निवासी राजाराम रैदास (52) गांव के ही जवाहिर कुशवाहा (33) के साथ गुरूवार सुबह बरगवां थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। रात आठ बजे के बाद खाना खाने के बाद दोनों लोग बाइक से माड़ा जाने के लिए निकले। बताते है कि बाइक जवाहिर कुशवाहा चला रहा था। डगा गांव के पास सामने से आ रही एक हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया। कुछ ही देर बाद राजाराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नेहरू के डाक्टरों ने बनारस के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बनारस ले जाते वक्त राजाराम की मौत हो गई। जवाहिर की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।