फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिता के हत्यारोपी पुत्र और तीन पोते गिरफ्तार

पिता के हत्यारोपी पुत्र और तीन पोते गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिता के हत्यारोपी पुत्र और तीन पोते गिरफ्तार
करमा। थाना क्षेत्र के भरकवाह में जमीन के लिए बेटे द्वारा अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर पिता की हत्या किए जाने के मामले में चारों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों की खैराही रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी की गई। यहां से वह बाहर निकलने के फिराक में पड़े हुए थे। उनकी निशानदेही पर शाम को कत्ल में प्रयुक्त चाकू को भी खैरपुर स्थित एक खंडहरनुमा कच्चा मकान से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भेलऊ टेंगरी निवासी चंद्रबली चौहान करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह में रह रहे थे। उनके दो बेटे रामरूप और बृजलाल हैं। बृजलाल अलग रहता था और रामरूप अपने पिता के साथ रहता था। बताते हैं कि रामरूप पिता के नाम वाली पूरी जमीन अपने नाम कराने में लगा हुआ था। इसको लेकर बृजलाल से विवाद चल रहा था। मामला नहीं सलटा तो बड़े बेटे बृजलाल ने अपने पुत्र विनोद, शक्ति, प्रद्युम्र के साथ उनके हत्या की साजिश रच ली। इसके बाद तीन जुलाई की रात साढ़े आठ बजे शौच के लिए जैसे ही चंद्रबली घर से बाहर निकले, चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed