फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीडीओ ने रोजगार सेवक को किया पुलिस के हवाले

सीडीओ ने रोजगार सेवक को किया पुलिस के हवाले

Tue, 05 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने रोजगार सेवक को किया पुलिस के हवाले
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के जोरूखांड़ गांव में तैनात रोजगार सेवक समरजीत को मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील वर्मा ने पुलिस के हवाले कर दिया। तहसील दिवस में पहुंची गांव की दर्जनों महिलाओं ने रोजगार सेवक पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर सीडीओ ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीडीओ सुुनील वर्मा मंगलवार को दुद्धी तहसील दिवस में जनता की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान जोरूखाड़ ग्राम पंचायत की दर्जनों महिलाएं वहां पहुंच गईं। महिलाओं ने रोजगार सेवक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। फिर महिलाएं सीडीओ से शिकायत करने पहुंचीं। यहां महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम रोजगार सेवक उनसे प्रधानमंत्री आवास आवंटन के नाम पर तीन से पांच हजार रुपये की वसूली कर रहा है। सीडीओ ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से भेज दिया। सीडीओ ने बताया कि तहसील दिवस के बाद वे ब्लॉक पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभी सचिव, ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों को बुलाकर शौचालयों के निर्माण को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोरूखाड़ के रोजगार सेवक समरजीत से रुपये मांगने को लेकर पूछताछ की। उसके सही जवाब न देने पर उसे पुलिस कस्टडी में दे दिया। सीडीओ ने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए पीडी डीआरडीए को निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed