फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
सोनभद्र। सावन में शिव मंदिरों पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन एलर्ट है। इसके मद्देनजर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम पीके उपाध्याय ने सभी एसडीएम और सीओ को थाना प्रभारियों के माध्यम से अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। शिव मंदिरों आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि श्रावण मास में सुप्रसिद्ध शिवद्वार में स्थित उमा-माहेश्वर मंदिर, रौप स्थित पंचमुखी मंदिर, कंडाकोट स्थित गिरिजा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में कांवरियों और श्रद्धालुओं की उमडने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जाए। कहा कि विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से जल लेकर कांवरियां शिवद्वार समेत अन्य स्थानों पर स्थित मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जाते है। इस दौरान कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन को जिन रास्तों से कांवरियां आते-जाते है वहां झूल रहे तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका राबर्ट्सगंज समेत अन्य नगर पंचायतों के ईओ को रास्ते में साफ-सफाई कराने का फरमान जारी किया। कहा कि सभी थाना प्रभारी अभियान चलाकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसकी मानीटरिंग एसडीएम और सर्किल आफिसर करें। डीएम ने प्रभारी एसपी/नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और मुख्यालय एएसपी अरूण कुमार दीक्षित से कांविरयों के सुरक्षा के संबंध में किए गए इंतजाम के बारे मेें जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम उमाशंकर तिवारी, एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed