{"_id":"6aeb04f8ed34bed0e605deaf","slug":"person-dies-in-collision-between-two-bikes-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-106039-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौत
Wed, 04 Nov 2026 03:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। गांव शाहवाला के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सदर जीरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी राज कौर वासी घुदूवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसका पति जोगराज सिंह बाइक पर कहीं जा रहे थे। उसी समय गांव शाहवाला की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोगों को काफी चोटें आईं और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
हादसे के बाद जोगराज सिंह को सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।