Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Heavy firing ensues following opposition to land encroachment four people sustain serious injuries

कानपुर: जमीन पर कब्जे के विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार गंभीर घायल, हैलट अस्पताल रेफर

Wed, 04 Nov 2026 03:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनाली बंदूक और अवैध तमंचों से की गई 15-20 राउंड फायरिंग में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Heavy firing ensues following opposition to land encroachment four people sustain serious injuries
फायरिंग में घायल लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन पर कब्जे के विरोध पर गोली चलने से पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को बिधनू सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर सभी को हैलट रेफर कर दिया। उरियारा के मजरे रमजी पुरवा गांव निवासी महेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले पिता रोशनलाल के नाम पर दहेली उजागर गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी।

विज्ञापन

बीते अक्टूबर माह की 13 तारीख को दहेली उजागर निवासी मुन्ना सिंह राठौर के परिजनों उनके खेत के ठीक बगल में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसके बाद से मुन्ना सिंह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने चौकी से थाने तक चार पांच बार की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को महेश अपने बेटे साहिल राजपूत, भाई अखिलेश और भतीजे शीबू के साथ अपने खेत गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos





ताबड़तोड़ 15-20 राउंड फायरिंग
यहां पर उनके खेत की मेड पर पिलर गाड़ के जबरन कब्जा किया गया था। इसके विरोध पर खेत मे पहुंचे मुन्ना सिंह राठौर, आने भतीजे सागरपाल सिंह राठौर ने अपने करीब दस लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने दोनाली बंदूक और अवैध तमंचों से ताबड़तोड़ 15-20 राउंड फायरिंग कर दी। इसमें महेश के हाथ सिर और पैर में, अखिलेश और शीबू के पैर में और साहिल के पीछे कमर के निचले हिस्से में पीछे की तरफ गोली लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास
इस ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोप है कि कंट्रोलरूम में सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित किसी तरह खुद की जान बचते भागते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से बिधनू सीएचसी भिजवाया। यहां से डॉक्टर ने सभी को हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed