Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vigilance Raid Road Construction Dept Superintending Engineer Vijay Kumar at Saharsa

बिहार: पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप

Wed, 04 Nov 2026 04:28 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

सहरसा में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के आवास और कार्यालय पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहरसा, पटना और औरंगाबाद में एक साथ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Bihar Vigilance Raid Road Construction Dept Superintending Engineer Vijay Kumar at Saharsa
अधीक्षण अभियंता का सहरसा स्थित कार्यालय

विस्तार

सहरसा में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के आवास और कार्यालय पर बुधवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने अचानक छापेमारी की। जांच एजेंसी की इस बड़ी कार्रवाई से विभाग और प्रशासनिक महकमे में दिनभर हड़कंप मचा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने एक साथ तीन जिलों में विजय कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है।

विज्ञापन

दो गाड़ियों से पहुंचे थे अधिकारी, एक घंटे तक चली पूछताछ
सहरसा में दो अलग-अलग वाहनों से विशेष निगरानी इकाई की पांच सदस्यीय टीम पहुंची थी। टीम ने एक साथ अधीक्षण अभियंता के सरकारी कार्यालय और उनके आवास पर दस्तक दी। अधिकारियों ने विजय कुमार से करीब एक घंटे तक गहन पूछताछ की और कार्यालय के दस्तावेजों की पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, सहरसा स्थित आवास और कार्यालय से टीम को कोई खास आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ नहीं लगा। इसके बाद पूछताछ पूरी कर टीम वहां से रवाना हो गई।

विज्ञापन

तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई, नकदी मिलने की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसवीयू की अलग-अलग टीमें तीन जिलों सहरसा, पटना और औरंगाबाद में उनके ठिकानों को खंगाल रही हैं। राजधानी पटना के महेश नगर और दानापुर के गोला रोड स्थित परिसरों में भी जांच की गई। वहीं, अभियंता के पैतृक गृह जिले औरंगाबाद के दाऊदनगर स्थित आवास पर भी टीम ने छापेमारी की है। चर्चा है कि इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान अन्य ठिकानों से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

प्रतिक्रिया देने से बचते रहे अभियंता
छापेमारी के बाद जब स्थानीय पत्रकारों ने अधीक्षण अभियंता विजय कुमार से इस संबंध में बात करनी चाही, तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया। छापेमारी की मुख्य वजह और विभागीय कार्रवाई पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी। वहीं, निगरानी टीम के अधिकारियों ने भी स्थानीय स्तर पर तत्काल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। मामले में एसवीयू के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed