{"_id":"5acba4114f1c1bf1618b66c6","slug":"171523295249-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के राजासरई गाव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थतियों में बीए द्वितीय की छात्रा सुनीता (20) का कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। छात्रा की मौत कैसे हुई, पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।
हिरालाल गोंड़ की पुत्री सुनीता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वर्तमान में उसकी परीक्षा चल रही है। रविवार की शाम वह घर पर खाना बना कर माता-पिता तथा भाई को खिलाकर पढ़ने लगी। देर रात छात्रा को उसकी मां ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने बाद में खाने की बात कही। इसके बाद मां सोने चली गई। सोमवार की तड़के परिजनों की नींद खुली तो सुनीता अपने कमरे में नहीं थी। घर से बाहर करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे छात्रा लटकी हुई थी। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्रा ने खुदकुशी की थी या उसे किसी ने मारकर लटका दिया था।