फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chhattisgarh Denied Water Pouch on Credit Man Tries to Attack Shopkeeper with Knife, Flees After Threatening

सीजी: पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार पर चाकू से हमला करने की कोशिश; धमकी देकर फरार

Sat, 05 Sep 2026 08:11 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 08:11 AM IST
सार

बेमेतरा के संबलपुर में पानी का पाउच उधार देने से मना करने पर युवक ने दुकानदार से विवाद किया और चाकू से हमला करने की कोशिश की। आरोपी ने दुकानदार का हाथ खींचकर उसे घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Denied Water Pouch on Credit Man Tries to Attack Shopkeeper with Knife, Flees After Threatening
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेमेतरा जिले में पानी का पाउच उधार देने से मना करने और पहले का उधार चुकाने की बात कहने पर युवक इतना भड़क गया कि उसने दुकानदार को चाकू से धमकाते हुए हमला करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार का हाथ जोर से खींच दिया, जिससे उसकी उंगलियों में चोट आई। इसके बाद दुकानदार जान बचाकर सड़क की ओर भागा तो आरोपी ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया और जान से मारने की धमकी देता रहा। घटना बेमेतरा जिले की संबलपुर चौकी क्षेत्र की है।
विज्ञापन


दुकान का काउंटर तोड़कर बिखेरा सामान
पुलिस के मुताबिक, ग्राम संबलपुर निवासी धर्मेंद्र कुर्रे (40) 30 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे अपने बेटे प्रीतम के साथ दुकान पर था। इसी दौरान गांव का हेमंत बघेल उर्फ लल्ला (25) दुकान पहुंचा और डिस्पोजल पानी पाउच उधार में मांगा। धर्मेंद्र ने पहले से उधार होने की बात कहते हुए पुराना हिसाब चुकाने के बाद सामान देने को कहा। आरोपी दो पाउच लेकर वहां से चला गया। करीब 10 मिनट बाद वह दोबारा दुकान पहुंचा और पानी पाउच मांगने लगा। दुकानदार के बेटे प्रीतम ने देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। धर्मेंद्र ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान का काउंटर तोड़ दिया और सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन


चाकू से हमले की हुई कोशिश
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने काउंटर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया। धर्मेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने हाथ अपनी ओर खींचा, जिससे धर्मेंद्र के बाएं हाथ की उंगलियों में चोट आई। भयभीत दुकानदार दुकान छोड़कर सड़क की ओर भागा, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए धमकी देता रहा। बाद में दुकान लौटकर उसने दुकानदार के बेटे प्रीतम समेत एक अन्य व्यक्ति को भी रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मनेंद्रगढ़ में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक: अगस्त में 268 लोग डॉग बाइट के शिकार, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
संबलपुर पुलिस ने धर्मेंद्र की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 324(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार क्षत्री ने टीम के साथ आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी हेमंत बघेल उर्फ लल्ला को 3 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed