फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Cow shelter demand sparks row in Beohari, BJP leader and others booked over cattle protest

शहडोल: ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल, सड़क पर मवेशी लेकर घेराव करने निकले BJP नेता समेत कई पर मामला दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 01:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

आवारा मवेशियों के लिए गौशाला की मांग को लेकर प्रदर्शन करना भाजपा नेता समेत अन्य लोगों को भारी पड़ गया। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता और यातायात बाधित करने समेत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Shahdol: Cow shelter demand sparks row in Beohari, BJP leader and others booked over cattle protest
सड़क से मवेशियों को हटाती पुलिस

विस्तार

जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या और गौशाला (कांजी हाउस) निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी समेत अन्य लोगों को महंगा पड़ गया। देवलोंद पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, यातायात बाधित करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आवारा मवेशियों से परेशान होकर उठाया कदम
मामला जनपद पंचायत ब्यौहारी क्षेत्र का है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशियों के कारण किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा मवेशी खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी समस्या को लेकर कांजी हाउस निर्माण की मांग उठाते हुए भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मवेशियों को हांककर लोग ब्यौहारी तहसील का घेराव करने के लिए निकल पड़े। मवेशियों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क पर भीड़ की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: एफएसएल रिपोर्ट के उलट निष्कर्ष पर हाईकोर्ट की ट्रायल कोर्ट को फटकार, हत्या मामले में आरोपी दोषमुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन से हुई नोकझोंक
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशियों को लाए जाने से आम रास्ता और यातायात बाधित हुआ। पुलिस का यह भी कहना है कि इस दौरान कुछ मवेशी बेहोश भी हो गए थे।


तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज
घटना के बाद ब्यौहारी तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे ने देवलोंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं प्रदर्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसानों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाना और आवारा मवेशियों के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग करना था। उनका कहना है कि क्षेत्र में कांजी हाउस या गौशाला बनने से किसानों को आवारा मवेशियों से होने वाले फसल नुकसान से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed