फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Female bear attacks 73-year-old man while grazing cattle, he dies during treatment; forest dept warns

शहडोल: मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर मादा भालू ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

Sat, 05 Sep 2026 11:48 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

केशवाही वन क्षेत्र में मवेशी चराते समय 73 वर्षीय छत्रधारी साहू का सामना दो शावकों के साथ घूम रही मादा भालू से हो गया। भालू के हमले में गंभीर घायल बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahdol: Female bear attacks 73-year-old man while grazing cattle, he dies during treatment; forest dept warns
रेंजर के साथ मौजूद परिजन

विस्तार

जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र में मवेशी चराने गए 73 वर्षीय बुजुर्ग पर मादा भालू ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं नियमानुसार 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


घटना केशवाही वन परिक्षेत्र के बीट कुडेली स्थित कक्ष क्रमांक आरएफ-1005 की है। बताया गया कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान दो शावकों के साथ विचरण कर रही मादा भालू का सामना मवेशी चरा रहे लोगों से हो गया। भालू को देखते ही दो लोग अपने मवेशियों के साथ पीछे हट गए लेकिन 73 वर्षीय छत्रधारी साहू, निवासी ग्राम कुडेली, वहीं रह गए। इसी दौरान मादा भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाने का प्रयास किया। हल्ला सुनकर मादा भालू अपने दोनों शावकों के साथ जंगल की ओर भाग गई लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में अब सड़क सफर होगा महंगा! 12 और सड़कों पर लगेगा टोल, सरकार का सालाना 3 हजार करोड़ कमाई का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रेंजर अंकुर तिवारी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए वन विभाग की ओर से निजी वाहन की व्यवस्था कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रेंजर अंकुर तिवारी ने मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह राशि परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।


बता दें कि केशवाही वन क्षेत्र में भालू के हमले की यह पहली घटना नहीं है। फरवरी 2026 में भी मवेशी चराने के दौरान भालू के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। रेंजर ने बताया कि कुडेली और मझटोलिया क्षेत्र में भालू का विचरण अधिक है। हालांकि वन परिक्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी भालू की मौजूदगी रहती है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें भालू से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की है कि भालू की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। विशेष रूप से कुडेली और मझटोलिया क्षेत्र में अकेले मवेशी चराने न जाएं।

उन्होंने बताया कि शावकों के साथ रहने वाली मादा भालू खतरा महसूस होने पर बेहद आक्रामक हो सकती है। ऐसे में अचानक सामना होने पर उसका हमला जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed