फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Two Minors Riding a Speeding Bike Without Helmets Crash Into Tree, Both Die

कोरबा: तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग, बेकाबू होकर पेड़ से टकराए, दोनों की गई जान

Sat, 05 Sep 2026 09:02 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 09:02 AM IST
सार

कोरबा में तेज रफ्तार ने दो नाबालिगों की जान ले ली। दीपका थाना क्षेत्र के लिटियाखार गांव में शुक्रवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन
Korba: Two Minors Riding a Speeding Bike Without Helmets Crash Into Tree, Both Die
तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकराई, दो नाबालिगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पिता कैलाश पीछे बैठा था। दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने के बाद मोटर साइकिल सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया। शनिवार को पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों नाबालिगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और वाहन चलाते समय हेलमेट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed