फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सिंगरौली के बरगवां में धराया क्राइम ब्रांच का फर्जी पुलिस अफसर

सिंगरौली के बरगवां में धराया क्राइम ब्रांच का फर्जी पुलिस अफसर

Tue, 14 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली के बरगवां में धराया क्राइम ब्रांच का फर्जी पुलिस अफसर

विज्ञापन
सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के बिलौजी में फर्जी पुलिस अफसर बन कर अवैध वसूली करने वाले शातिर नटवरलाल को कोतवाली पुलिस ने बरगवां रेलवे स्टेशन से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

सिंगरौली के एसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि 13 मई को फरियादी राम नरेश शाह निवासी बिलौजी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया था कि एक सूरज धुर्वे नाम का व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का पुलिस अफसर बता कर पैसों की मांग कर रहा है। उसने बकायदा वर्दी पहन रखा था और उसके वर्दी पर सूरज धुर्वे नाम का नेम प्लेट भी लगा है। जिस पर पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी बरगवां रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है पुलिस ने तत्काल रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस अफसर की वर्दी, नेम प्लेट आदि बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम सूरज धुर्वे तो कभी रामनरेश पटेल बता रहा था जबकि उसका सही नाम भगवान दास पनिका पुत्र रामलाल (25) माटा गड़ई थाना जियावन है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जबलपुर, सतना व नरसिंहपुर में फर्जी पुलिस अफसर बनकर कई लोगों का फंसाकर अब तक लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है। 2018 मे एक महिला व चाल के साथ मिलकर वसूली के आरोपी में आरोपी को नरसिंह पुर पुलिस ने भी इसे जेल भेजा था। 8 माह की सजा के काटने के बाद रिहा होकर सिंगरौली जिले में लोगों को ठगने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed