{"_id":"5c4df0d5bdec22089f03afa9","slug":"101548611797-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कायम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्यवाही चार दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड के निर्देश पर हुई है। वादी उपेंद्र गुप्ता का आरोप है कि अभियुक्तगणों ने उसके पिता को साजिश में लेकर उनसे जमीन की रजिस्ट्री करा लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज के जल निगम रोड निवासी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी में उसका और उसके पिता देवी दयाल गुप्ता वर्तमान पता आर्य नगर ओबरा के नाम से संक्रमणीय भूमि है। विगत चार पांच वर्षों पूर्व से उसे व्यवसाय के सिलसिले मेें अधिकांश हैदराबाद में ही रहना पड़ा। इस नाते उसे जमीन के कागजात का जांच कराने का मौका नहीं मिला। स्थायी होने पर उसने अपने जमीन के कागजातों की जांच की तो पता चला कि उक्त आराजी में प्रार्थी के हिस्से की भूमि कुछ लोगों ने उसके पिता को साजिश में लेकर रजिस्ट्री करा लिया है। जो उपनिबंधक कार्यालय राबट्र्सगंज में 20 अक्टूबर 2015 एवं 28 अक्टूबर 2015 को दर्ज है। यह घटना प्रार्थी के गैर जानकारी में गलत तरीके से लाभ कमाने और जमीन प्राप्त करने के लिए किया गया है। पुलिस ने बताया वादी की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के जल निगम रोड निवासी उषा गोयल, ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा निवासी सुष्मा जिंदल, संजीव कुमार गोयल, राहुल कुमार गोयल, सुशील कुमार गोयल, अनिल कुमार जिंदल और राजकुमार गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।