{"_id":"66e1d1b3461b38a11100f0e7","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-the-education-session-in-atal-vidyalaya-today-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117853-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सीएम योगी आज अटल विद्यालय में करेंगे शिक्षा सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सीएम योगी आज अटल विद्यालय में करेंगे शिक्षा सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वर्चुअल शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ से करेंगे।
अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके मंडल ने बताया किचोपन ब्लॉक के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
मंडल के सभी जनप्रतिनिधि, विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र की जनता के साथ देखा जाएगा।
श्रम विभाग यूपीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड से संचालित अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के बेटे बेटियों का प्रवेश कराया जाता है, जिससे उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा दिया जा सके।