फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhappan Bhog' offered and grand adornment performed at Banke Bihari Temple on Radhashtami

Sonebhadra News: राधाष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में लगा छप्पन भोग, हुआ भव्य शृंगार

Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chhappan Bhog' offered and grand adornment performed at Banke Bihari Temple on Radhashtami
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान ​स्थित बॉके बिहारी मंदिर में श्री राधा अष्टमी पर सजी प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को श्री रासलीला समिति के तत्वावधान में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधारानी की प्रतिमा का भव्य शृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आयोजन के दौरान श्री अखंड राधानाम संकीर्तन हुआ। अखंड हरिकीर्तन के समापन पर भव्य आरती और पूजन किया गया। राधारानी के दरबार को फूल-माला से आकर्षक सजावट से सजाया गया। छप्पन भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम को आतिशबाजी भी की गई। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधारानी के जयकारे लगाए। इस मौके पर रामप्रसाद यादव, धर्मेश सिंह खरवार, सचिन गुप्ता, मनोज सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, सुंदर केशरी, पुजारी विनय कुमार पांडेय, पवन जैन, विमल अग्रवाल, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, राजेश सोनी, नवीन अग्रवाल और प्रकाश केशरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed