फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrated birth anniversary of Devarshi Narad

Sonebhadra News: देवर्षि नारद की मनाई जयंती

Sun, 18 May 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversary of Devarshi Narad
सोनभद्र। देवर्षि नारद की जयंती रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल परिसर में मनाई गई। इस दौरान विश्व संवाद केंद्र काशी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के प्रचार विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका विषयक पर संगोष्ठी के अलावा पत्रकारों के सम्मान समारोह किया गया। मुख्य अतिथि विमल जालान ने कहा कि देश व समाज हित में मीडिया को सूचना की गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए। मुख्य वक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट ने कहा कि कहा कि देवर्षि नारद ब्रह्मांड के पत्रकार माने जाते हैं। उनके चरित्र से पत्रकारों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। मीडिया समाज के सभी लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जानकारी देता है।
संभावित खतरों से आगाह करता है। सरकार की नीतियों निर्णयों को जनता तक पहुंचाता है। ऑपरेशन सिंदूर में देश को एकजुट करने में मीडिया की प्रमुख भूमिका रही। राष्ट्र रक्षा ही पत्रकारिता का मिशन है। इस दौरान विमल जालान, रवींद्र केशरी, दीपक केसरवानी, शशिकांत चौबे, विनय सिंह को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डायरेक्टर सहकारी बैंक अवधेश सिंह पटेल ने की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक संगम व मुख्य वक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि रहे। संचालन जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र पाठक, नन्दलाल, महेश शुक्ला, तार्केश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed