फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO reached district hospital, four doctors absent

सीडीओ पहुंचे जिला अस्पताल, चार चिकित्सक अनुपस्थित

Fri, 29 Apr 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
CDO reached district hospital, four doctors absent
जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। ऑपरेशन थिएटर में कई उपकरण क्रियाशील नहीं मिले। ईसीजी और इंडोस्कोपिक की सेवाएं भी टेक्निशियन के अभाव में बंद पाई गई। सीडीओ ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. दमनजीत कौर, डॉ. रोहित देवरा, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यावती सिंह, आईसीटीसी काउंसलर डॉ. इंदू चौबे अनुपस्थित रहीं। शेष 45 नियमित चिकित्सक-चिकित्साकर्मी व 41 संविदा कर्मी उपस्थित मिले। ऑपरेशन थिएटर में ओटी टेबल, ओटी लाइट, निश्चेतक सामग्री, मल्टी पैरामीटर क्रियाशील स्थिति में नहीं थे। ईसीजी मशीन भी क्रियाशील नहीं पाई गई। सीडीओ ने औषधि भंडार में दवाओं की उपलब्धता, प्रसव उपरांत सेवा, एंबुलेंस सेवा, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रही सुविधाएं सहित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से जांच की। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक मिली है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed