{"_id":"674deaf41b41e0766900dc1c","slug":"bike-riding-couple-returning-from-tilak-collided-with-parked-trolley-death-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-121156-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तिलक से लौट रहे बाइक सवार दंपती खड़ी ट्राॅली से भिड़े, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तिलक से लौट रहे बाइक सवार दंपती खड़ी ट्राॅली से भिड़े, मौत
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास रविवार की रात हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ गई। दंपती एक तिलक समारोह से घर लौट रहे थे।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के छोढ़ा ग्राम पंचायत के खोखवा गांव निवासी विमलेश (28) अपनी पत्नी प्रमिला (25) के साथ रविवार को रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव गांव गया था। वहां एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी थी। अंधेरे के चलते बाइक सवार दंपती ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से भिड़ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर आए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपती को वैनी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। विमलेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विमलेश की भी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। रायपुर एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
विमलेश व उनकी पत्नी प्रमिला की मौत से दो बेटियां और दो बेटों से सिर से मां-बाप का साया उठ गया। प्रियंका (13), चंदन (9), चांदनी (7), रोहित (5) के पालन पोषण की जिम्मेदारी इनके दादा पर आ गई है। बच्चों की पहली दादी का देहांत हो चुका है। दादा ने दूसरी शादी की है।