{"_id":"645d1f4800b3b5c24e0a93e6","slug":"auto-rider-mother-and-son-died-due-to-highway-collision-sonbhadra-news-c-20-1-198795-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवा की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवा की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
मधुपुर। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर हादसे में मां-बेटे के मौत हो गई। जबकि में पति, सास समेत तीन लोग घायल हुए हैं। परिवार शादी समारोह के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रहा था। हाईवे पर अचानक गलत साइड से घुसे तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से ऑटो रिक्शा के परखचे उड़ गए। घटना के बाद वाहन छोडकर हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत बगहिया गांव निवासी विवेक (34), अपनी पत्नी पूनम (30), माता रमपतिया (70) एवं नौ माह के पुत्र अरुण के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया था। कार्यक्रम समापन के बाद बृहस्पतिवार को घर जाने के लिए एक परिचित ऑटो रिक्शा चालक जयप्रकाश गुप्ता (44) निवासी मगर दीवाना चकिया चंदौली को फोन कर बुलवाया। सभी ऑटो में सवार होकर अहरौरा के लिए निकले। मधुपुर फ्लाई ओवर पार करने के बाद आगे चल रहा ट्रक अचानक धीमा हुआ तो ऑटो चालक ने डिवाइडर साइड में खाली देख ऑटो को मोड़ा। तभी उल्टी दिशा से डिवाइडर साइड से तेज गति से आ रहे हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो के परखचे उड़ गए। मौके पर ही पूनम की मौत हो गई। घायल विवेक अपने नौ माह के पुत्र, मां और चालक के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर आया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मासूम की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी सुरेश कुमार त्रिवेदी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हाईवा को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया था।