फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attempt to crush a policeman with a vehicle loaded with cattle, two smugglers injured in encounter

Sonebhadra News: पशु लदे वाहन से सिपाही को कुचलने की कोशिश, मुठभेड़ में दो तस्कर घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Attempt to crush a policeman with a vehicle loaded with cattle, two smugglers injured in encounter
थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के मधुपुर में दुमुही पुलिया के पास मंगलवार देर रात पुलिस ने दो पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दाेनों के पैरों में गोली लगी है। उनके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। मुठभेड़ से पहले तस्करों ने अपने वाहन से सिपाही को कुचलने की कोशिश की। सिपाही को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 16 पशुओं को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को करमा क्षेत्र से नौगढ़ व मधुपुर होते हुए पशुओं को बिहार ले जाए जाने की सूचना मिली। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज, करमा, घोरावल कोतवाली पुलिस और एसओजी की दो टीमें बनाकर दुमुही पुलिया के पास घेराबंदी की गई। तस्कर खुद को घिरता देख भागने लगे। इस बीच उन्होंने पिकअप से एक आरक्षी को कुचलने की कोशिश की। चपेट में आने से आरक्षी घायल हो गया। इसके बाद तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खुदई निवासी नीरज कुमार और बिहार के चैनपुर निवासी मुन्ना घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया। वहीं, तस्करों के तीन साथी भगवान यादव, विकास यादव और बलवंत यादव भाग गए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे लंबे समय से गिरोह बनाकर प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। पशु मध्य प्रदेश और मिर्जापुर बॉर्डर से मवेशी लेकर बिहार जा रहे थे। वहां नाटे, मुखिया और हाफिज को मवेशी सौंपना था। बिहार से यह गिरोह पशुओं को पश्चिम बंगाल भेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed