{"_id":"67f512eb8e6c85eb330e98c8","slug":"asha-demonstrated-for-payment-of-outstanding-honorarium-reached-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बकाया मानदेय भुगतान के लिए आशाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बकाया मानदेय भुगतान के लिए आशाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 08 Apr 2025 05:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:43 PM IST
सार
मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्रियां
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। आशाओं ने चार माह से बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। इसमें मनमानी कर रहे विभागीय अफसरों के रवैए पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन
यूनियन की अध्यक्ष जानकी देवी ने कहा कि नगवां और चतरा ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता का मानदेय भुगतान न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आशाओं से पल्स पोलियो, फायलेरिया, नसबंदी, जननी सुरक्षा सहित तमाम कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन समय से मानदेय भी नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
मोबाइल रिचार्ज का भुगतान भी लंबित पड़ा है। भुगतान की मांग करने पर विभाग की ओर से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। महामंत्री तारा देवी ने कहा कि आशाओं का जल्द भुगतान नहीं होता तो उग्र आंदोलन करने के लिए यूनियन बाध्य होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जानकी देवी, नीरा देवी, तारा देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, चंचला देवी, श्यामा देवी, सुषमा देवी आदि शामिल रहीं।