{"_id":"61604e2e8ebc3e05ad22d5e3","slug":"ajay-and-pramila-won-in-400-meters-race-sonbhadra-news-vns616085931","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में अजय और प्रमिला ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में अजय और प्रमिला ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर ब्लॉक में संचालित मां मैत्रायिनी योगिनी इंटर कालेज म्योरपुर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती ा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो व ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने संयुक्त रूप से 100 मीटर दौड़ के धावकों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कबड्डी पुरुष वर्ग में परासी की टीम विजेता और बीजपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी महिला वर्ग में मां मैत्रायिनी योगिनी इंटर कालेज म्योरपुर की टीम विजेता रही। वहीं ककरी की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में पिपरी विजेता व बखरिहवा की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर पुरुष वर्ग में राहुल यादव प्रथम, महिला वर्ग में सुष्मिता प्रथम, 400 मीटर पुरुष वर्ग में अजय कुमार प्रथम, महिला वर्ग में प्रमिला प्रथम रहीं। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण ग्राम प्रधान म्योरपुर संतराम गुप्ता, प्रधानाचार्य शेषनाथ तिवारी एवं प्रबंधक कृष्ण देव प्रसाद जायसवाल ने किया। आयोजक विकास दूबे, प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद गुप्ता आदि रहे। निर्णायक मंडल में डीएन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संजय सिंह, विजयी लाल, तारा सिंह, सौरभ सिंह आदि रहे।