फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action on non-state actors

अराजक तत्वों पर करें कार्रवाई

Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
चुर्क स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में मिर्जापुर रेंज के डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने अपराध की समीक्षा की। उन्होंने सीओ व थानाध्यक्षों को होली पर्व के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। फरार चल रहे पांचों अपराधियों को भी तत्काल गिरफ्तार करने का फरमान जारी किया। इसके बाद डीआईजी ने तीन माह का प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त 273 सिपाहियों से मिलने वाले भोजन समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन



मीटिंग को संबोधित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि होली पर्व में खलल पैदा करने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी थाना इंचार्ज उनके दारोगा व सिपाही अपने-अपने बीट के क्षेत्रों में भ्रमण कर समाज में भय व अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है या नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें। कहा कि पूर्व में हुई चोरी, लूट, हत्या समेत अन्य घटनाओं का तत्काल पर्दाफाश किया जाए। डीआईजी ने अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण  यादव और डा. अवधेश सिंह से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। कहा कि नक्सल इलाकों में तैनात फोर्स को 24 घंटे एलर्ट रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed