फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man jumped from the Ghaghar river bridge and died

Sonebhadra News: घाघर नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत

Thu, 17 Jul 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped from the Ghaghar river bridge and died
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मीना बाजार घाघर नदी पुल से बृहस्पतिवार को लालू प्रसाद (28) ने छलांग लगा दी। वह दौड़ते हुए आया और नदी में कूद गया। तेज बहाव में वह काफी दूर चला गया। तेलाई चकरिया नदी घाट पर उसका शव मिला।
विज्ञापन

प्रयागराज के मऊ थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी जेठू यादव का पुत्र लालू मानसिक रूप से कमजोर था। वह किसी तरह सोनभद्र चला आया था। बृहस्पतिवार की सुबह मारकुंडी के मीना बाजार में देखा गया। यहां उसने प्रसन्न कुमार मिश्र के मोबाइल से अपने घर पर बात भी की। इसके बाद दोपहर में घाघर नदी पुल के पास पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने घाघर नदी बैराज सोन पंप नहर के अधिकारियों समेत पुलिस चौकी गुरमा को सूचना दी। घाघर बैराज में पानी को बंद कराकर शव की खोजबीन की जाने लगी। तीन घंटे बाद तेलाई चकरिया नदी घाट पर शव मिला। उसकी पहचान के बाद गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव ने परिजनों को सूचना दी। चोपन एसओ विजय शंकर चौरसिया ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed