{"_id":"69efb5890e44ee93c904d429","slug":"a-selfie-tower-and-a-park-will-be-built-in-abadi-and-a-10-foot-tall-statue-of-birsa-munda-will-be-installed-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-145556-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अबाड़ी में बनेगा सेल्फी टॉवर, पार्क और 10 फीट ऊंची बिरसा मुंडा की मूर्ति लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अबाड़ी में बनेगा सेल्फी टॉवर, पार्क और 10 फीट ऊंची बिरसा मुंडा की मूर्ति लगेगी
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगा अबाड़ी पिकनिक स्पॉट का बोर्ड यूनिपोल। संवाद
प्रमोद कुमार चौबे
सोनभद्र। मिनी गोवा के नाम से मशहूर अबाड़ी पिकनिक स्पॉट अब नए रूप में नजर आएगा। यहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुंदरीकरण योजना तैयार की गई है। इस योजना पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां सेल्फी टॉवर, पार्क बनेंगे ही साथ ही 10 फीट ऊंची बिरसा मुंडा की मूर्ति भी लगेगी।
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से करीब सात किमी अंदर अबाड़ी स्थित कनहर नदी का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। जिला प्रशासन की तरफ से पिकनिक स्पॉट तक पहुंचने वाली सड़क को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। हाल ही में शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की तरफ से पर्यटन स्थल अबाड़ी का सुंदरीकरण कार्य को मंजूरी दी गई है।
सुंदरीकरण के तहत बनाए गए कार्ययोजना में अबाड़ी में आकर्षक गेट (स्वागत द्वार) तथा पार्क का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। पार्क में पर्यटकों के बैठने के लिए कुर्सी और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।