फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   girl misdeeds accussed had kidnapped her from grandmother house snatched rifle of constable

UP: बालिका से दुष्कर्म, नानी के घर से उठा ले गया था हैवान, पकड़े जाने पर सिपाही की रायफल छीनी; मुठभेड़ में घायल

Thu, 24 Apr 2025 11:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 11:28 PM IST
सार

बालिका से दुष्कर्म की जानकारी होते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश कर जब उसे पकड़ा गया तो वह सिपाही की रायफल छीन जंगल में भाग गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
girl misdeeds accussed had kidnapped her from grandmother house snatched rifle of constable
बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पिपरी थाना अंतर्गत एक नगर में अनुसूचित जाति की 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका अपने ननिहाल में रहती है। आरोपी पास का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांस्टेबल की रायफल छीनकर जंगल में भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भदोही जिले के एक गांव निवासी बालिका कुछ माह से यहां पिपरी थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर आई है। पड़ोस में रहने वाले युवक की उस पर कई दिनों से निगाह थी। बुधवार की शाम कुछ लड़कों ने युवक को बालिका को अपने साथ ले जाते देखा। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों ने इसकी सूचना बालिका के ननिहाल में दी। उसे ढूंढते हुए परिजन पड़ोस के एक मकान में पहुंचे तो आरोपी कपड़े समेटते हुए वहां से भाग गया। कमरे में बालिका बेसुध पड़ी थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

पकड़ा गया आरोपी

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटना के वक्त पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए आरोपी पुलिस को खाड़पाथर के जंगल की ओर ले गया। लौटते समय उसने कांस्टेबल महेश सरोज की रायफल छीन ली और जंगल में भागते हुए पुलिस पर हमलावर हो गया। 

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। सीओ ने बताया कि आरोपी मंजर खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed