{"_id":"63-98930","slug":"Sonbhadra-98930-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण प्रदूषण से बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण प्रदूषण से बचाने का लिया संकल्प
Sonbhadra
Updated Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शुद्ध पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया गया। कई स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। कई संस्थाओं ने गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
जिला मुख्यालय स्थित युग शांति शिक्षा निकेतन परिसर में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जन जीवन को शुद्ध हवा मुहैया होगी। मनरेगा सेल के चेयरमैन रामेश्वर शुक्ला ने कहा कि आम आदमी को पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा, अन्यथा भविष्य में बीमारियां किसी को चैन से नहीं रहने देंगी। कांग्रेस नेता जितेंद्र पासवान ने कहा कि जीवन के लिए जितना जरूरी भोजन पानी है, उतनी ही जरूरत स्वच्छ पर्यावरण भी है। इस लिए सभी को पौधरोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर डा. शिवाजी, महबूब कुरैशी, अशोक कुमार सिंह, सतेंद्र, शैलेश, पल्लव, नीरज, अजीत, रंगोली, वंशिका, साक्षी समेत तमाम कांग्रेसी और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। उधर राबर्ट्सगंज नगर मेें स्थित अपना दल जिला कार्यालय में बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के मामले में सोनभद्र का नाम कुख्यात है। हम सभी अपनी ही करतूतों से प्रकृति का संतुलन बिगाड़ दिया है। कुदरत का अंधाधुंध दोहन एवं शोषण करना हमारे लिए काल बनता जा रहा है। तूफान, भूकंप, बाढ़, सूखा की घटनाएं कहर बरपा रही हैं। वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की आधुनिक नीति ने जल और नभ को विषाक्त कर दिया है। कहा कि प्रकृति के अत्यधिक दोहन से मानव सहित अनेक जीवों के जीवन एवं अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो गया है। औद्योगिक इकाईयां दावा करती हैं कि प्रदूषण के मानकों का पालन किया जा रहा है, लेकिन यह दावा वास्तविकता से कोसों दूर है। कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकने के साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। गोष्ठी में पृथ्वीराज पटेल, अमरेश पटेल, नंदा सिंह, छोटेलाल, रमाशंकर, वीपी सिंह, मिथिलेश, रामनरेश, रमाशंकर अहीर, अशोक फौजी, राजकुमार, रामनरेश, रामप्रवेश, रामअधार, सोनेलाल आदि मौजूद रहे।