{"_id":"7c0d6954184869ffc15cbe0f6e82b45a","slug":"65-kg-ganja-seized-two-quintals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्विंटल 65 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्विंटल 65 किलो गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी पुलिस ने रविवार की रात सीएचसी मोड़ से डीसीएम से दो क्विंटल 65 किलो गांजा कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया है।
सीओ लक्ष्मण राय के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रायपुर की ओर से तस्कर डीसीएम से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने रात साढ़े दस बजे बभनी सीएचसी मोड़ के पास नाकाबंदी कर दी। रायपुर की ओर से आ रहे डीसीएम को रोका तो वाहन ने स्पीड बढ़ा दी। पीछा कर पुलिस बल ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
जांच पड़ताल के दौरान डीसीएम से दो क्विंटल 65 किलो गांजा बरामद हुआ। एसओ अशोक यादव ने बताया कि पूछताछ में चालक की पहचान सुखराम यादव निवासी नवाडोरा, थाना डूमराव, जिला बलिया के रूप में हुई। जबकि मुख्य अभियुक्त बलिया के फेफना कबरी नारायणपुर गांव निवासी शेषनाथ यादव है। पुलिस ने चालक का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया।