फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 thousand bounty arrested in encounter, shot in leg

Sonebhadra News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested in encounter, shot in leg
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को 25 हजार के इनामी बदमाश अमित यादव उर्फ प्रिंस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

हिनौता रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी अमित पर 3 जुलाई को मशान बाबा के पास पिस्टल से फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप है। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने हिनौता रोड पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि बदमाश अमित यादव उर्फ प्रिंस (24) चंदौली जिले के बाघी, थाना नौगढ़ का निवासी है।

उस पर शक्तिनगर व नौगढ़ थाने में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed