{"_id":"5a70b6fd4f1c1bb1208b6570","slug":"21517336317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के जरिए पेयजलापूर्ति कराने को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के जरिए पेयजलापूर्ति कराने को प्रदर्शन
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना के संचालन में लापरवाही से नाराज सिंधोरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जल निगम कार्यालय परिसर मेें प्रदर्शन किया।
कहा कि ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधोरा गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलस्तर नीचे होने के कारण हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पूर्व में कई बार जल निगम को बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना से पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति कराने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल निगम टैंकरों या पाइप लाइन के जरिए पानी आपूर्ति शुरू नहीं कराया तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार, सीता, शिवकुमारी, मीरा, रामू, पंचुई देवी, बिंदू, सुनीता, संगीता, चिरौजी, गीता, वैजंती आदि शामिल रहे।
उधर ओबरा में नगर के वार्ड नंबर दो में मंगलवार को पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर भारतीय युवा जन सेवा समिति के तत्वावधान में रहवासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अधिशासी अधिकारी महेंद्र और थानाध्यक्ष अभय सिंह ने 48 घंटे के भीतर सुचारू ढंग से पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन देकर नाराज लोगों शांत करा कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
समिति के जुबेर अहमद ने कहा कि नगर पंचायत के मनमानी रवैये से रहवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रनहा है। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगर पंचायत कर्मियों को सूचना देने के बाद भी पानी आपूर्ति करने का इंतजाम नहीं किया जा रहा। विवश होकर लोगों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं की गई तो नगरवासी बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में भोला प्रसाद कनौजिया, आषीष कुमार, नूरा आलम, शुभम चैधरी, सुनीता देवी, मनोज कनौजिया, अनीता देवी, संजय गौतम, सरोज जायसवाल, बबलू जायसवाल, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।