फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   200 किमी दायरे में नहीं होंगे ईंट के भट्ठे

200 किमी दायरे में नहीं होंगे ईंट के भट्ठे

Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
200 किमी दायरे में नहीं होंगे ईंट के भट्ठे
सोनभद्र (अनपरा)। विद्युत परियोजनाओं से निकलने वाली राख प्रदूषण का कारण बन रही है। इस राख से ईंट बनाई जाएंगी। एनजीटी ने निर्णय लिया है कि राख उत्सर्जित करने वाली विद्युत परियोजनाओं के दो सौ किमी दायरे में लाल ईंट बनाने के लिए भट्ठों को लाइसेंस न दिया जाए और राख से बनी ईट का इस्तेमाल सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी भवनों के निर्माण में करने की बाध्यता तय की जाए।
विज्ञापन

एनजीटी की कोर कमेटी ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं से निकलने वाली राख से प्रदूषण फैलता जा रहा है। इस राख्र को तमाम परियोजनाएं रिहंद जलाशय में भी छोड़ रही है। इस पर रोकथाम का आदेश दिया गया था लेकिन संबंधित परियोजनाओं द्वारा कोई खास काम नहीं किया गया, जिससे जलीय जीव जंतुओं पर भी खतरा मंडराने लगा है। प्रदूषण के चलते सिंगरौली व सोनभद्र की आबोहवा जहरीली हो गई है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि परियोजनाओं से उत्सर्जित राख का शत प्रतिशत उपयोग किया जाए। उसे जलाशय में कत्तई न छोड़ा जाए। इसके तहत राख से निर्मित ईट के उपयोग को बढ़ावा देने का काम सरकार का है। इसके अलावा यह तैयारी चल रही है कि सरकार राख उत्सर्जित करने वाली परियोजनाओं के दो सौ किमी दायरे में किसी भी ईट भट्ठे का लाइसेंस जारी न करे। लोगों पर दबाव बनाया जाए कि लाल ईट की जगह राख से निर्मित ईट का ही प्रयोग भवन बनाने में करें। इससे काफी हद तक प्रदूषण पर रोक लगाने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed