फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कायाकल्प कार्यशाला में सम्मानित होंगे सात प्रधान

कायाकल्प कार्यशाला में सम्मानित होंगे सात प्रधान

Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कायाकल्प कार्यशाला में सम्मानित होंगे सात प्रधान

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण माहौल तैयार करने के लिए प्रशासन ने कायाकल्प अभियान शुरू किया है। 20 जुलाई से इसकी शुरूआत कर दी जाएगी। प्रथम चरण में सौ विद्यालयों का चयन कर उन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। इसे लेकर 18 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय पटवध प्रथम में 18 जुलाई को कार्यशाला आयोजित किया गया है। कार्यशाला में बेहतर कार्य करने वाले सात प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है। कहा कि सरकारी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण का माहौल नहीं है। इसलिए लोग अपने बच्चों का प्रवेश इन स्कूलों में न कराकर प्राइवेट स्कूलों में कराते हैं। इस सोच को बदलने के लिए और सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण माहौल तैयार करने के लिए कायाकल्प अभियान चलेगा। जिसमें चयनित विद्यालयों में रंगाई, पोताई, टाइल्स लगाने का कार्य, नारा लेखन, स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य होगा। स्मार्ट क्लासेज के जरिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि प्रथम चरण में 20 जुलाई से 15 अगस्त तक अभियान चलेगा, जिसमें पहले 100 स्कूलाें को चयनित कर कार्य कराया जाएगा। 18 जुलाई को प्राथमिक स्कूल पटवध प्रथम में प्रधानों की कार्यशाला आयोजित है। इसमें चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापक, संबंधित गांवों के प्रधान, सेक्रेटरी, खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत शामिल होंगे। जिसमें सीएम के आगमन पर बेहतर कार्य करने वाले गोठानी, कनछ, चोपन, अदलगंज, कोटा, सलखन, पटवध के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट:
दूसरे चरण में चिह्नित होंगे सौ विद्यालय
सोनभद्र। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सौ विद्यालयों को प्रथम चरण में चुना जाएगा। इनमें कार्य कराने के बाद द्वितीय चरण में भी सौ विद्यालयों को चिह्नित कर कार्य कराया जाएगा। इन विद्यालयों को मॉडल का रूप दिया जाएगा और बेहतर शिक्षण माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed