{"_id":"5b3a721b4f1c1b4c578b4604","slug":"181530556955-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार विद्यार्थियों को बैग, ड्रेस वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार विद्यार्थियों को बैग, ड्रेस वितरित
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल/दुद्धी। ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को नए शिक्षा सत्र के लिए स्कूली बैग, यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकों के वितरण किया गया। कुसहरा ग्राम पंचायत में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे। अन्य स्थानों पर भी जनप्रतिनिधियों व अध्यापकों ने स्कूली सामग्री का वितरण किया।
डॉ. अनिल मौर्या ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश व समाज के भविष्य हैं। इनकी बेहतर शिक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए शासन संकल्पित है। बेटे-बेटियों को पढ़ाने में भेद न करें। अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं लिखाएं। बीईओ उदयचंद्र राय ने बताया कि ब्लॉक के 408 स्कूलों में अध्ययनरत 41 हजार विद्यार्थियों में से सभी नव प्रवेशी करीब छह हजार विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र के प्रथम दिन स्कूली बैग, दो-दो सेट यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया है। कुसहरा, उसरी खुर्द, घोरावल, ढुठेर, लोहांडी, बिसरेखी, शिवद्वार समेत कई स्कूलों में पुराने विद्यार्थियों को यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तकें दी गई हैं। दस दिनों में सभी विद्यालयों में स्कूली सामग्री वितरित कर दी जाएगी। यहां संजय मिश्रा, नागेंद्रनाथ, बृजेश सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।स्कूल ड्रेस व बैग पाकर बच्चे हुए खुश। उधर दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, बीईओ आलोक कुमार ने बच्चों को ड्रेस, स्कूल बैग वितरित किया। यहां नीरज कनौजिया, शैलेश मोहन, युसूफ अंसारी, संतोष सिंह, प्रधानाध्यापिका रेनू कनौजिया, अविनाश गुप्ता, दिलीप अग्रहरि, धीरज जायसवाल मौजूद रहे।