फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोनभद्र के सृजनहार थे पूर्व सांसद राम प्यारे पनिका

सोनभद्र के सृजनहार थे पूर्व सांसद राम प्यारे पनिका

Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र के सृजनहार थे पूर्व सांसद राम प्यारे पनिका
सोनभद्र। सोनांचल की माटी में पले-बढ़े आदिवासियों, वनवासियों की आवाज बनकर भारत के राजनीतिक पटल पर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले सोनभद्र जिले के सृजनहार पूर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिका की जयंती सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था सलाम सोन के संयोजकत्व में सोमवार को मनाई गई। इसमें पनिका के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि सोनांचल के माटी में संघर्ष से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले रामप्यारे पनिका जिले के विकास के सूत्रधार भी थे। जिले के लोग उनके योगदान, किये गए कार्यों को कभी भूल नही पाएंगे। अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि रामप्यारे पनिका ने प्रदेश और देश में जिले को नई पहचान दी। राजकुमार तरुण, जगदीश मिश्रा ने कहा कि पनिका हम सभी के लिये अनुकरणीय हैं। उनके व्यक्तित्व व जीवन मूल्यों को हम सभी को आत्मसात करते हुए उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। संचालन संस्था के सचिव राजेश द्विवेदी ने किया। यहां गोपाल स्वरूप पाठक, धीरज पांडेय, बुद्धिनाथ शुक्ला, सूरज यादव, कौशलेश पाठक, देवेंद्र गुप्ता, नीतीश चतुर्वेदी, डॉ. शिवाजी, रामानंद पांडेय, सत्यदेव पांडेय, रामकेश पनिका, विवेक सिंह, आलोक पांडेय, जयराम सोनी, मृणाल सिंह, उत्तम मिश्रा, चंद्रभूषण मौर्य, फैजान खान, दिलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed