फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15-foot-long python spotted in Bidar village.

Sonebhadra News: बिडर गांव में दिखा 15 फीट लंबा अजगर

Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
15-foot-long python spotted in Bidar village.
दुद्धी के बीडर गांव में पकड़ा गया अजगर।
दुद्धी। रेणुकूट वन प्रभाग के दुद्धी रेंज अंतर्गत बिडर गांव में बुधवार की रात चौराहे के समीप करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इससे लोग सहम गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और वन विभाग दुद्धी को दी। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद अजगर को हाथीनाला के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। मौके पर करीब 15 फीट लंबा अजगर मिला, जिसे सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed