{"_id":"6a00d2346a694360cf038864","slug":"12989-liters-of-liquor-destroyed-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146251-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 12,989 लीटर शराब की गई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 12,989 लीटर शराब की गई नष्ट
विज्ञापन
करमा थाना परिसर में शराब नष्ट कराती पुलिस।स्रोत पुलिस
सोनभद्र। करमा थाने में अवैध शराब के मामले में दर्ज 71 मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराने में सफलता मिली है। मुकदमों के निस्तारण के बाद उससे जुड़ी 12989 लीटर शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष सूर्यभान के मुताबिक थाना परिसर में अवैध शराब का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया। इस दौरान सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। पूरी शराब थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट कराई गई।
बताया कि इसमें जहां 64 मामलों से संबंधित 721 लीटर कच्ची देशी शराब को नष्ट किया गया। वहीं दो बार में पकड़ी गई 61.19 लाख की 12,239 लीटर को नष्ट करने की कार्रवाई की गई थी। इसी तरह पांच मुकदमों से संबंधित 29 लीटर देशी शराब को भी नष्ट किया गया।