फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अरविंद सिंह अध्यक्ष, राजेश बने महामंत्री

अरविंद सिंह अध्यक्ष, राजेश बने महामंत्री

Wed, 27 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अरविंद सिंह अध्यक्ष, राजेश बने महामंत्री
रेणुकूट। नगर में स्थित श्रमिकों के संगठन राष्ट्रीय श्रमिक संघ के अप्रैल में हुए द्विवार्षिक चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों को कानपुर स्थित ट्रेड यूनियन के रजिस्ट्रार कार्यालय से मान्यता मिल गई है। पिपरी स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के डीएलसी व ट्रेड यूनियंस के उपरजिस्ट्रार सरजू राम ने नई कार्यकारिणी को मान्यता संबंधी पत्र में लिखा है कि बीते एक अप्रैल को यूनियन के साधारण सभा की बैठक हनुमान मंदिर रेलवे मैदान में हुई थी। इसमें साधारण सभा के 925 सदस्यों में 407 सदस्यों ने भाग लिया था। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी बनाई गई थी। जिसे फार्म जे के साथ कानपुर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय भेजा गया था। वहां से यूनियन को मान्यता मिल गई है। कानपुर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय से मिली नई मान्यता प्राप्त यूनियन में अरविंद सिंह अध्यक्ष, धनंजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह महामंत्री, करुणेश कुमार शुक्ला मंत्री, अवध नारायण सिंह कोषाध्यक्ष, मनीष सिंह संगठन मंत्री, राकेश सिंह, गोपाल तिवारी, जामवंत सिंह यादव, अंजनी कुमार, अनिल सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, शैलेश तिवारी, विजय प्रकाश पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


श्रमिक संगठन का मशाल जुलूस 29 को
ओबरा। सुभाष तिराहे पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना बारहवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता इसके खिलाफ 29 जून को परियोजना के गेट से शाम पांच बजे से मशाल जुलूस निकाल कर हनुमान मंदिर तक प्रदर्शन करेगें। धरने में सुनील जायसवाल, रवि बग्गा, जय शुक्ला, कृष्णा रावत, लाल साहब राय, मुन्ना सिंह, सैयद अहमद हुसैन, बालाजी दुबे, विवेक कुमार लाल, रविंदर यादव, राजू सिंह, विवेक कुमार, झारखंडी, राम किशोर मिश्रा, संजय सिंह पटेल, नियाज अहमद, निजामुद्दीन, शांती देवी, तारा देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed